Read Time:1 Minute, 12 Second
उधवा।
राजमहल शहर के जिला परिषद भवन में बुधवार को ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष पंकज घोष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव सह राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू भी उपस्थित थे।
बैठक में सैकड़ों ट्रक मालिक शामिल हुए। इस दौरान वार्षिक लेखा-जोखा, ट्रकों के सुलभ परिचालन और आगामी विश्वकर्मा पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी ट्रक मालिकों ने अपने-अपने सुझाव और राय साझा किए।
इसके साथ ही ट्रक मालिकों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय साहा, सह-कोषाध्यक्ष मो. इकबाल, मो. फखरूद्दीन, तैय्यब अली, मनोज साहा, मनोज घोष सहित कई सदस्य उपस्थित थे।