Views: 106
0 0
एनएच-80 परियोजना: बरहरवा में विशेष कैंप आयोजित, रैयतों की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एनएच-80 परियोजना: बरहरवा में विशेष कैंप आयोजित, रैयतों की समस्याएं सुनी गईं

बरहड़वा।बरहरवा अंचल क्षेत्र के पंचायत भवन रामनगर में बुधवार को एनएच-80 पथ परियोजना के तहत अधिग्रहीत जमीन से संबंधित आवेदन प्राप्त करने और विवादों के निपटारे हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अपर समाहर्ता साहेबगंज गौतम भगत, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजमहल विमल सोरेन, सीओ अनोज़ कुमार, अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, राजस्व उप…

एनएच-80 परियोजना: बरहरवा में विशेष कैंप आयोजित, रैयतों की समस्याएं सुनी गईं
Read Time:1 Minute, 44 Second
एनएच-80 परियोजना: बरहरवा में विशेष कैंप आयोजित, रैयतों की समस्याएं सुनी गईं

बरहड़वा।
बरहरवा अंचल क्षेत्र के पंचायत भवन रामनगर में बुधवार को एनएच-80 पथ परियोजना के तहत अधिग्रहीत जमीन से संबंधित आवेदन प्राप्त करने और विवादों के निपटारे हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में अपर समाहर्ता साहेबगंज गौतम भगत, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजमहल विमल सोरेन, सीओ अनोज़ कुमार, अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, राजस्व उप निरीक्षक ऋषितोष झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

एनएच-80 परियोजना: बरहरवा में विशेष कैंप आयोजित, रैयतों की समस्याएं सुनी गईं

मिर्जापुर, रामनगर, कालू और बरारी से बड़ी संख्या में रैयत पहुंचे और अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि एनएच-80 परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान के लिए एलपीसी (लैंड पजेशन सर्टिफिकेट) आवश्यक है। वर्तमान में 30 से अधिक रैयतों का नामांतरण पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण लगान रसीद उपलब्ध नहीं हो पा रही और एलपीसी निर्गत नहीं हो पा रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने रैयतों को शीघ्र आवश्यक कागजात अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें मुआवजा प्राप्त करने में कोई बाधा न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports