लातेहार: गला नदी पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

लातेहार: गला नदी पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Views: 160
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
लातेहार: गला नदी पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

लातेहार।सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। लातेहार रेलवे स्टेशन के पास स्थित गला नदी पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान मीना देवी (45), पति झामलाल अगेरिया, निवासी तूपु खुर्द गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मीना देवी करमा पर्व के लिए सामान खरीदने लातेहार स्टेशन बाजार जा रही थीं। इसी दौरान पुल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।

घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने थाना पुलिस को खबर दी। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा।

हादसे की जानकारी मिलते ही बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment