Views: 139
0 0
गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किए…

गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Read Time:3 Minute, 16 Second
गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किए तथा त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।

मेराल प्रखंड के मेराल गांव निवासी प्रभुनाथ साव ने बताया कि उन्होंने मेराल पैक्स के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी को ₹24 प्रति किलोग्राम की दर से 20 क्विंटल 80 किलोग्राम धान बेचा था, जिसकी कुल राशि ₹49,920 होती है। परंतु उन्हें मात्र ₹23,920 का ही भुगतान किया गया है और शेष ₹26,000 की राशि अभी तक लंबित है।
वहीं, धुरकी प्रखंड के भूमफोर गांव की सुगंधा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सूची में उनका नाम 12वें क्रमांक पर दर्ज है और उसी सूची से ग्राम के 38 अन्य लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति मिल चुकी है, परंतु उन्हें अब तक लाभ नहीं मिला है और न ही किसी स्तर पर कारण स्पष्ट किया गया है।

मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव के राघव पाल ने सड़क निर्माण के दौरान खेत में डाले गए मलबे को अब तक नहीं हटाने की शिकायत की। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भवनाथपुर प्रखंड के रपूरा निवासी लालमनी सिंह ने अपनी भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी 15 डिसमिल भूमि की बिक्री के बाद खरीदारों ने अतिरिक्त भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी ने अंचल अधिकारी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक पालन नहीं हुआ है।

उपायुक्त ने सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports