Views: 134
0 0
बरहड़वा अंचल में नवपदस्थापित सीओ अनोज कुमार ने संभाला कार्यभार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहड़वा अंचल में नवपदस्थापित सीओ अनोज कुमार ने संभाला कार्यभार

बरहड़वा, शुक्रवार – बरहड़वा अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) अनोज कुमार ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने तत्कालीन सीओ रामजी वर्मा से प्रभार लिया। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक उमेश मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं पूर्व सीओ रामजी वर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई…

बरहड़वा अंचल में नवपदस्थापित सीओ अनोज कुमार ने संभाला कार्यभार
Read Time:1 Minute, 59 Second
बरहड़वा अंचल में नवपदस्थापित सीओ अनोज कुमार ने संभाला कार्यभार

बरहड़वा, शुक्रवार – बरहड़वा अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) अनोज कुमार ने शुक्रवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने तत्कालीन सीओ रामजी वर्मा से प्रभार लिया। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक उमेश मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं पूर्व सीओ रामजी वर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को पुष्पगुच्छ भेंट कर पारस्परिक सम्मान का भाव प्रकट किया। इसके पश्चात प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई।

सीओ अनोज कुमार ने बताया कि वे सोमवार को ही जिला मुख्यालय में योगदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बरहड़वा अंचल में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व वे पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर अंचल में सीओ रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे साहिबगंज के मंडरो अंचल में वर्ष 2016 से 2021 तक अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने हजारीबाग और लोहरदगा में भी सीआई के रूप में सेवाएं दी हैं।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करेंगे और लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी, अन्य पदाधिकारी और कर्मीगण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports