डीजीएमएस ने किया डीवीसी तुबेद कोयला खान का निरीक्षण

डीजीएमएस ने किया डीवीसी तुबेद कोयला खान का निरीक्षण
Views: 347
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second
डीजीएमएस ने किया डीवीसी तुबेद कोयला खान का निरीक्षण

लातेहार, शुक्रवार – डीवीसी तुबेद कोयला खान में शुक्रवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीजीएमएस, जो कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख नियामक संस्था है, खानों में कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े पहलुओं पर निगरानी रखती है।

इस अवसर पर डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री अरविंद कुमार ठाकुर ने डीजीएमएस टीम का स्वागत किया। निरीक्षण से पूर्व अधिकारियों को पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से तुबेद कोयला खान में चल रही खनन गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके बाद डीजीएमएस अधिकारियों ने खदान का भौतिक निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खदान में कार्यरत कर्मचारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा प्रोटोकॉल, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने खान प्रबंधन को सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

डीजीएमएस ने किया डीवीसी तुबेद कोयला खान का निरीक्षण

डीजीएमएस ने डीवीसी द्वारा अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रियाओं पर संतोष जताया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि खदान में कार्यरत सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए।

इस दौरान डीवीसी के उप महाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, उप महाप्रबंधक अलेक्जेंडर कुजूर, उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक श्री एस. दास, खान प्रबंधकगण तथा डीवीसी और एमडीओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment