Views: 162
0 0
हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण, विधायक ने दी शुभकामनाएं

बरहरवा, 26 अप्रैल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एम. टी. राजा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल…

हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण, विधायक ने दी शुभकामनाएं
Read Time:3 Minute, 29 Second
हज यात्रा से पूर्व 51 आजमीने हज को दिया गया टीकाकरण, विधायक ने दी शुभकामनाएं

बरहरवा, 26 अप्रैल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एम. टी. राजा उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू की देखरेख में कुल 51 हज यात्रियों को इंफ्लुएंजा, मेनिंजाइटिस के टीके तथा पोलियो की खुराक दी गई। टीकाकरण कराने वालों में 31 पुरुष एवं 20 महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने हज यात्रियों का गुलाब फूल और माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विधायक ने अपने संबोधन में कहा, “हज इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और मैं सभी आजमीने हज के सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूँ। सरकार की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी हाजी को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि टीकाकरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी यात्रियों को उचित देखभाल व आवश्यक सलाह भी दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक के रूप में सेवा दे रहे हाजी मो. मखदूम ने विधायक को हज यात्रा के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधाओं, रहने-सहने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सहायता के विषय में चर्चा की। इस पर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार हज यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, डॉक्टर सादिक अंसारी, बीपीएम अमित कुमार तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी भी उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम में हज यात्रियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। टीकाकरण के बाद सभी यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह भी दी गई, ताकि वे यात्रा के दौरान स्वस्थ रह सकें।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की हज यात्रियों एवं उनके परिजनों ने सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports