कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर ईमानदारी से काम करें: बंधु तिर्की

कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर ईमानदारी से काम करें: बंधु तिर्की
Views: 220
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर ईमानदारी से काम करें: बंधु तिर्की

घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित झखरा कुम्बा में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं गुमला जिला पर्यवेक्षक बंधु तिर्की ने उपस्थित प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को कमिटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमिटी का गठन केवल कागजों पर नहीं, बल्कि फील्ड वर्क के माध्यम से ईमानदारी से किया जाए।

बंधु तिर्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, वे स्वेच्छा से पद छोड़ दें। उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और इसके विरोध में प्रखंड से लेकर विधानसभा स्तर तक यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यकर्ता फील्ड में उतर कर ईमानदारी से काम करें: बंधु तिर्की

बैठक में पहलगाम में निर्दोषों की आतंकवादियों द्वारा की गई नृशंस हत्या की निंदा की गई। बंधु तिर्की ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को अपने वादों को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर हताहतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, कृष्ण लोहार, मिन्हाज खान, इस्माइल कुजूर, राजू उरांव, गुलाम सरवर, राजेश एक्का, घुड़ा उरांव, परमेश्वर साय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment