मॉडल स्कूल बोरियों में 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

मॉडल स्कूल बोरियों में 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
Views: 467
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second
मॉडल स्कूल बोरियों में 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

बरहरवा, 26 अप्रैल: बोरियों प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को कल्याण विभाग की ओर से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 40 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।

साइकिल वितरण शिक्षा विभाग के बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में लगातार मेहनत करने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी।

मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. मुजफ्फर इस्लाम एवं सहायक शिक्षक सीताराम रक्षित उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिसर में साइकिल वितरण पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment