ओटीसी ग्राउंड के पास हुए 13 लाख रुपए लूट और गोली कांड का राँची पुलिस ने किया खुलासा

ओटीसी ग्राउंड के पास हुए 13 लाख रुपए लूट और गोली कांड का राँची पुलिस ने किया खुलासा
Views: 113
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

ओटीसी ग्राउंड के पास हुए 13 लाख रुपए लूट और गोली कांड का राँची पुलिस ने किया खुलासा

राँची पुलिस ने 13 लाख रुपए लूट और गोली कांड का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी और रराँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दिनों आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर से रातू रोड पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड के समीप 13 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। हालांकि समय रहते घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल वह सकुशल है। चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की पटकथा ओरमांझी स्थित वृंदावन होटल में रची गई थी। इस मामले में होटल का मालिक भी शामिल था। लूटकांड में से 2 लाख 63 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया इस पूरे मामले को उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। शेष रकम की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment