सिमडेगा :12 जुआरिओं को पुलिस ने दबोचा

सिमडेगा :12 जुआरिओं को पुलिस ने दबोचा
Views: 131
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

सिमडेगा :12 जुआरिओं को पुलिस ने दबोचा

सिमडेगा में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है।गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया.उनके पास से बड़े पैमाने पर वाहनों की बरामदगी भी हुई है।

उनके पास मौजूद 10 हजार से अधिक नगद पैसे को पुलिस ने जब्त कर लिया है।सिमडेगा के एसपी सौरभ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा के लसिया जंगल में बड़े पैमाने पर जुआरियों का जमावड़ा होता है।

जहां हर दिन लाखों रुपये दांव पर लगाये जाते हैं।इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल्लूकेरा के लसिया जंगल में छापामारी अभियान चलाया।

वहीं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान की भनक मिलते ही 20 से 30 की संख्या में जुआरी जंगल से फरार हो गए. हालांकि 12 जुआरियों की गिरफ्तारी हो गयी। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

उनके पास 10300 नगद रुपये की बरामदगी भी हुई है। साथ ही 29 बाइक, 6 साइकिल, एक एक्सयूवी समेत जुआ खेलने के अन्य सामानों को पुलिस ने जप्त कर लिया।एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि मौके से फरार 20 से 30 की संख्या में जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की खोजबीन कर रही है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment