संवाददाता
महुआडांड़/लातेहार :- महुआडांड़ में अबुआ आवास आवंटन में हुए धांधली में अब तक कोई कार्रवाई नही होने पर एक बार फिर से रविवार को सरना भवन में ग्राम प्रधान विकास उरांव की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कि गई। इस ग्राम सभा में पंचायत के वार्ड दोलोरोसा मिंज, अनुप कुमार, चंद्रमनी देवी, जल सहीया एवं नरेगा सहायता केन्द्र की सदस्य अफसाना समेत डीपाटोली, रामपुर ग्राम के महिला एवं पुरूष भारी संख्या में शामिल हुए। ग्राम सभा में पंचायत सचिव योगेन्द्र प्रसाद और मुखिया प्रमिला मिंज एवं स्वयंसेवक गौतम कुमार को भी बुलाया गया था। परंतु ग्राम सभा में केवल स्वयंसेवक ही शामिल हुआ। मुखिया और पंचायत सचिव नही आये। ग्राम सभा को स्वयंसेवक गौतम कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव एवं मुखिया के द्वारा जिसका-जिसका दस्तावेज लेने को कहा गया मैने उसी का लिया है। जियो टैग भी इन्ही के कहने पर किया है। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि 52 अवा आवास लाभुकों में जिन 13 संपन्न परिवार को आवास दिया गया है उनका पैसा रिकवर कराया जाए एवं उचित परिवारों को चयन कर अबुआ आवास आवंटित किया जाए। वही दूसरा प्रस्ताव में यह पारित किया गया कि 19 जून को फिर से ग्राम सभा की बैठक रखी जाएगी।ग्राम प्रधान विकास उरांव ने कहा कि अबुआ आवास के मामले उजागर होने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नही हुई। बहुत धीमी गति से जांच चल रहा है ।