Views: 341
0 0
सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम

संवाददातालातेहार:- सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सडक जाम कर दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।ज्ञात हो किसुनील भुईंया अपने ससुर मलकू भुईंया को छोड़ने के लिए स्वयं और अपने साथ मुकेश भुईयां को लेकर स्कूटी से निकला था, कि तभी नवरंग चौक के पास स्पीड ब्रेकर के पास…

सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम
Read Time:3 Minute, 32 Second
सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम


संवाददाता
लातेहार:- सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सडक जाम कर दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।ज्ञात हो कि
सुनील भुईंया अपने ससुर मलकू भुईंया को छोड़ने के लिए स्वयं और अपने साथ मुकेश भुईयां को लेकर स्कूटी से निकला था, कि तभी नवरंग चौक के पास स्पीड ब्रेकर के पास गाड़ी स्पीड होने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने सुनील को अपने चपेट में ले लिया जिसके वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मुकेश को भी चोटें आई। घटना के बाद मुकेश का कुछ पता नहीं चल पा पर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने सुनील का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आज सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा की वहां पर दूसरा शव भी है, जो मुकेश कुमार भुईंया का है, इसके बाद परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार और उनके साथ लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ही पहुंच गए। इसके बाद एसडीपओ ने जाम में बैठे उनके परिजनों से बात की। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार ने तत्काल दाह संस्कार के लिए दोनो पीड़ित परिवार वालों को दस दस हजार मुआवजा दिलाने की बात कही और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया। जाम की वजह से एनएन 39 पर दोनो ओर गाडियों की लम्बी लम्बी लाईन लग गई। एनएच 39 करीब एक घंटे तक जाम रहा।
पेट्रोलिंग पीसीआर को मिला मुकेश का शव
एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि आज सुबह जब पीसीआर पेट्रोलिंग के लिए निकली थी की तभी उसे करकट में एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया, जिसके बाद वहां पर पहले मौजूद राजहार के लोगों ने बताया कि यह शव मुकेश भुईयां का हैं। पुलिस प्रशासन अपने स्तर से जांच कर रही है की आखिर नवरंज चौक से मुकेश करकट कैसे पहुंचा। जाम करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री सुशीला देवी, संतोष पासवान, श्रवण कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

सडक दुर्घटना में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports