Ranchi के स्‍पा सेंटर में देह व्‍यापार का भंडाफोड़

Ranchi के स्‍पा सेंटर में देह व्‍यापार का भंडाफोड़
Views: 311
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
Ranchi के स्‍पा सेंटर में देह व्‍यापार का भंडाफोड़

Ranchi News :एक स्पा सेंटर में सिटी एसपी और लालपुर थानेदार ने छापामारी कर छह युवक और तीन विदेशी लड़कियों सहित आठ युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए छह युवक रांची के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं युवतियों में तीन थाइलैंड, दो दिल्ली, दो बंगाल और एक रांची की है।पुलिस के देखते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।पुलिस ने सेंटर के अंदर से युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर से 80 पैकेट कंडोम, बीयर और शराब की बोतल बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कई दिनों से वह इस काम से जुड़े हुए थे।पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर का मालिक गौरव अग्रवाल दिल्ली में रहता है। दिल्ली में रहकर वह रांची में देह व्यापार करा रहा था। पुलिस ने इस मामले में गौरव अग्रवाल को भी आरोपित बनाया है।दिल्ली में रहने वाली जिन दो युवकों को पकड़ा गया है वह गौरव अग्रवाल के कहने पर स्पा का पूरा काम देख रहे थे। थाइलैंड और अन्य जगहों से युवतियां स्पा में काम करने के लिए आती हैं। कुछ दिनों तक रुकने के बाद वापस चली जाती हैं फिर दूसरी लड़की को लाया जाता है।पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से पुलिस ने पैकेज लिस्ट बरामद किया है। उसमें तीन हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का पैकेज का जिक्र है।एक लाख के पैकेज में ग्राहक के लिए एक साल तक स्पा में सबकुछ फ्री की सुविधा थी।शहर के कई इलाकों में स्पा सेंटर चलता है। पुलिस को इसकी शिकायत मिली है स्पा सेंटर में गलत काम होता है। पुलिस सभी स्पा सेंटर का लिस्ट तैयार कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी स्पा सेंटर में छापेमारी की जाएगी और जो दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading

Ranchi के स्‍पा सेंटर में देह व्‍यापार का भंडाफोड़

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment