Views: 404
0 0
Ranchi: हर साल घटता जा रहा भू जलस्‍तर; कैसे हो गुजारा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Ranchi: हर साल घटता जा रहा भू जलस्‍तर; कैसे हो गुजारा

ranchi:-कांके रोड में कांके डैम है, लेकिन जरूरी नहीं कि आसपास रहने वाले प्यासे न हो। कांके रोड का हाल यह है यहां पानी की बहुत दिक्कत है। कहीं-कहीं तीन-तीन बोरिंग फेल है, चौथी बोरिंग में पानी आया। चार सौ से लेकर सात सौ-आठ सौ फीट बोरिंग के बाद किसी तरह पानी नसीब होता है।कांके…

Ranchi: हर साल घटता जा रहा भू जलस्‍तर; कैसे हो गुजारा
Read Time:3 Minute, 10 Second
Ranchi: हर साल घटता जा रहा भू जलस्‍तर; कैसे हो गुजारा

ranchi:-कांके रोड में कांके डैम है, लेकिन जरूरी नहीं कि आसपास रहने वाले प्यासे न हो। कांके रोड का हाल यह है यहां पानी की बहुत दिक्कत है। कहीं-कहीं तीन-तीन बोरिंग फेल है, चौथी बोरिंग में पानी आया। चार सौ से लेकर सात सौ-आठ सौ फीट बोरिंग के बाद किसी तरह पानी नसीब होता है।कांके रोड के रहने वाले जयंत शाहदेव कहते हैं कि यहां सात सौ-आठ सौ फीट बोरिंग के बाद ही पानी संभव है। इसके बाद भी मिल जाए तो वह सौभाग्य की बात है। नीचे चट्टान भी है। पथरीला इलाका है।लेक साइड में तो काफी दिक्कत है। चांदनी चौक के पास द सोलिटियर अपार्टमेंट में रहने वाले विनोद पोद्दार कहते हैं यहां कुल 12 अपार्टमेंट है।पानी की बर्बादी से खड़ी हो रही समस्‍या
कांके रोड में पानी की बहुत दिक्कत है। अब इधर तालाब तो रहे नहीं। चारों तरफ अपार्टमेंट खड़े हो गए। इससे रिचार्ज भी नहीं हो पाता। बारिश के जल को बचाने का कोई उपाय भी नहीं है। कांके रोड में रहने वाले व्यवसायी प्रमोद सारस्वत कहते हैं कि मेरे अपार्टमेंट में पुरानी बोरिंग है। पानी रहता है, लेकिन समस्या तो है ही।सप्लाई से राहत मिल जाती है, लेकिन यहां सप्लाई का पाइप फट जाता है और शिकायत करने के बाद भी जल्दी नहीं बनता। सो, हजारों लीटर पानी ऐसे ही बर्बाद होता है।

कांके रोड, लेक एवेन्यू में रहने वाले अशोक नारसरिया कहते हैं मेरे यहां हर साल पांच फीट पानी नीचे जा रहा है। इस बार नपवाया था तो 290 फीट पर पानी है। अगले साल, 295 फीट पर मिलेगा। हमारे यहां शुरू से रेन वाटर हार्वेस्टिंग है, इसलिए पानी की समस्या बहुत नहीं है।

इधर, हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है। चांदनी चौक, गांधीनगर के आसपास बहुत परेशानी है। अभी पता चला कि मोरहाबादी के इ इंपायर अपार्टमेंट में भी पानी की बहुत समस्या है। पर, नए अपार्टमेंट में जरूरी है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो।इसका कड़ाई से पालन हो तभी हम पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं। अन्यथा कांके रोड की जो स्थिति है, आने वाले दिनों में और भयावह होगी। चांदनी चौक के आगे जो नदी है, वह नाला बन गई है। पानी रहता ही नहीं।पुनर्जीवित करने की जरूरत है ताकि पानी का लेयर आ सके।

Loading

Ranchi: हर साल घटता जा रहा भू जलस्‍तर; कैसे हो गुजारा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports