Views: 271
0 0
(चंडीगढ़)सिख आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेताओं का व्यवहार निंदनीय : एसजीपीसी प्रमुख

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(चंडीगढ़)सिख आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेताओं का व्यवहार निंदनीय : एसजीपीसी प्रमुख

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की तरफ से एक सिख आईपीएस अधिकारी से किए गए व्यवहार को शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंध समिति (एसजीपीसी) प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने निंदनीय करार दिया है। धामी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्सÓ पर लिखा कि सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह का पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेताओं…

(चंडीगढ़)सिख आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेताओं का व्यवहार निंदनीय : एसजीपीसी प्रमुख
Read Time:3 Minute, 15 Second
(चंडीगढ़)सिख आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेताओं का व्यवहार निंदनीय : एसजीपीसी प्रमुख

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की तरफ से एक सिख आईपीएस अधिकारी से किए गए व्यवहार को शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंध समिति (एसजीपीसी) प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने निंदनीय करार दिया है। धामी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्सÓ पर लिखा कि सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह का पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेताओं की तरफ से चरित्र हनन का प्रयास निंदनीय है। उन्होंने लिखा है कि ऐसी सोच वाले नेताओं को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि सिख ने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए सर्वाधिक बलिदान किए हैं। सिखों को किसीसे प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है, वह देश के लिए कार्य करना जानते हैं और साथ ही अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करना भी।
उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि ऐसे लोग जानबूझ कर देश में नफरत का माहौल पैदा करना चाहते हैं लेकिन सरकारें चुप रहती हैं। ऐसा माहौल बनाने वालों को सजा मिलनी चाहिए ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में ईमानदारी से अपना कार्य करने वाले लोग इस तरह की नफरत का निशाना न बनें। सोशल मीडिया में वाइरल विडिओ में देखा जा सकता है कि आईपीएस अधिकारी खालिस्तानी करार दिए जाने पर भाजपा नेताओं से कह रहे हैं कि क्या उन्होंने पगड़ी पहन रखी है इसलिए उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है?

(चंडीगढ़)पंजाब के राज्यपाल का सीमावर्ती जिलों का दौरा स्थगित


चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का 20 फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा संबंधित अधिकारियों के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। यह दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च, 2024 तक होगा। बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुडऩे के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे। संशोधित कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यथासमय सूचित की जाएगी। गौरतलब है कि, राज्यपाल को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं।

Loading

(चंडीगढ़)सिख आईपीएस अधिकारी से भाजपा नेताओं का व्यवहार निंदनीय : एसजीपीसी प्रमुख

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports