Views: 309
0 0
शिमला)दिल्ली के राजघाट डिपो में पार्क होंगी एचआरटीसी बसें, दिल्ली पथ परिवहन के साथ रूश हुआ साइन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

शिमला)दिल्ली के राजघाट डिपो में पार्क होंगी एचआरटीसी बसें, दिल्ली पथ परिवहन के साथ रूश हुआ साइन

शिमला , (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की दिल्ली जाने वाली बसें अब राजघाट डिपो में पार्क की जाएगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन एवं दिल्ली पथ परिवहन निगम के बीच में दिल्ली जाने वाली बसों की पार्किंग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के तहत राजघाट में पार्किंग की व्यवस्था…

शिमला)दिल्ली के राजघाट डिपो में पार्क होंगी एचआरटीसी बसें, दिल्ली पथ परिवहन के साथ रूश हुआ साइन
Read Time:2 Minute, 11 Second
शिमला)दिल्ली के राजघाट डिपो में पार्क होंगी एचआरटीसी बसें, दिल्ली पथ परिवहन के साथ रूश हुआ साइन

शिमला , (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की दिल्ली जाने वाली बसें अब राजघाट डिपो में पार्क की जाएगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन एवं दिल्ली पथ परिवहन निगम के बीच में दिल्ली जाने वाली बसों की पार्किंग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के तहत राजघाट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एचआरटीसी की रोजाना 120 बसें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से रोजाना दिल्ली जाती है। अभी तक ये बसें पार्किंग के लिए दिल्ली बस अड्डे से लगभग 12 किलोमीटर दूर जगतपुर में चयनित दो निजी पार्किंग में खड़ी होती थी। इन पार्किंग का किराया लगभग साढ़े तीन लाख रुपए प्रतिमाह था एवं प्रत्येक बस को रोजाना 12 किलोमीटर की डैडमाईलेज पड़ती थी।दिल्ली पथ परिवहन निगम से करार होने के बाद दिल्ली पथ परिवहन निगम को पार्किंग के लगभग 6 लाख रुपये प्रतिमाह दिल्ली पथ परिवहन निगम को देने होंगे। दिल्ली पथ परिवहन निगम का राजघाट डिपो बस अड्डे से केवल चार किलोमीटर की दूरी पर है, जिसके कारण प्रतिदिन लगभग 16 किलोमीटर प्रति बस डैडमाईलेज कम होगी। निजी पार्किग में बसें खड़ी करने पर एचआरटीसी को किराया एवं डैडमाईलेज का लगभग कुल खर्चा प्रतिमाह 20 लाख रुपये आता है। दिल्ली पथ परिवहन निगम से करार होने के बाद राजघाट पार्किग में बसें खड़ी होने पर यह खर्चा किराया एवं डैडमाईलेज का 12 लाख प्रतिमाह होगा, जिससे प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रुपये की बचत होगी।

Loading

शिमला)दिल्ली के राजघाट डिपो में पार्क होंगी एचआरटीसी बसें, दिल्ली पथ परिवहन के साथ रूश हुआ साइन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports