Views: 68
0 0
कोटालपोखर ट्रॉमा सेंटर शीघ्र होगा चालू—विधानसभा में...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कोटालपोखर ट्रॉमा सेंटर शीघ्र होगा चालू—विधानसभा में विधायक निसात आलम की जोरदार मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

बरहड़वा। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्मित ट्रॉमा सेंटर को जल्द संचालित करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। विधायक ने कहा कि बरहरवा–फरक्का, कोटालपोखर–पाकुड़, और कोटालपोखर–हिरणपुर मुख्य मार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में…

कोटालपोखर ट्रॉमा सेंटर शीघ्र होगा चालू—विधानसभा में विधायक निसात आलम की जोरदार मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन
Read Time:2 Minute, 34 Second
कोटालपोखर ट्रॉमा सेंटर शीघ्र होगा चालू—विधानसभा में विधायक निसात आलम की जोरदार मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

बरहड़वा। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्मित ट्रॉमा सेंटर को जल्द संचालित करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई।

विधायक ने कहा कि बरहरवा–फरक्का, कोटालपोखर–पाकुड़, और कोटालपोखर–हिरणपुर मुख्य मार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर का चालू होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर के भीतर उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही कोटालपोखर पीएचसी का निरीक्षण करेंगे। मंत्री ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों की आपूर्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जैसे ही आपूर्ति पूरी हो जाएगी, ट्रॉमा सेंटर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे दुर्घटना ग्रस्त लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रॉमा सेंटर की स्वीकृति पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल में मिली थी, और इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने की दिशा में विभाग तेजी से काम कर रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता: तनवीर आलम

इस पूरे मामले पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि “हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ट्रॉमा सेंटर पर शीघ्र उपचार मिलना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports