Read Time:1 Minute, 23 Second
बोरियो।सीडीपीओ प्रमोद आनंद ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के तेतुलिया, रानी बथान, कांदर, बांझी संथाली-1 एवं बांझी संथाली-2 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को मिलने वाली टीएचआर और पोषाहार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुलें और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए।
सीडीपीओ ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को समय पर और प्रभावी रूप से लागू किया जाए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।