Views: 21
0 0
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, पाकुड़ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, पाकुड़ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मा

पाकुड़ (संवाददाता): जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, बीएलए, पंचायत अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, पाकुड़ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मा
Read Time:2 Minute, 9 Second

पाकुड़ (संवाददाता):

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, बीएलए, पंचायत अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मतदाता फॉर्म जमा करने की समय-सीमा में केवल दो-तीन दिन शेष हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने 27 और 28 जुलाई तक शेष सभी फॉर्म प्राथमिकता के आधार पर अपलोड कराने और समय पर बीएलओ के पास जमा कराने के निर्देश दिए।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, पाकुड़ कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मा

आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उदय लखमानी, मंसारूल हक, शाहीन परवेज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports