Read Time:1 Minute, 2 Second
लातेहार (संवाददाता):
लातेहार जिले के हेरहंज थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त रतन भुईयां उर्फ डेठन भुईयां (58 वर्ष), निवासी हुंडरा, थाना हेरहंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, हेरहंज थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 26 जुलाई 2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत दर्ज मामले में आरोपी पर अपने ही भाई की हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।