Views: 16
0 0
19000 फीट की ऊंचाई से गूंजी आवाज:“देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो”

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

19000 फीट की ऊंचाई से गूंजी आवाज:“देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो”

कोलकाता, प्रतिनिधि।देश के पत्रकारों के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब एक बाइक राइडर ने सियाचिन बॉर्डर, लद्दाख की लगभग 19,000 फीट की ऊंचाई से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को बुलंद किया। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश जारी कर देश…

19000 फीट की ऊंचाई से गूंजी आवाज:“देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो”
Read Time:2 Minute, 40 Second

कोलकाता, प्रतिनिधि।
देश के पत्रकारों के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब एक बाइक राइडर ने सियाचिन बॉर्डर, लद्दाख की लगभग 19,000 फीट की ऊंचाई से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को बुलंद किया। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी हरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश जारी कर देश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

हरप्रीत सिंह, जो साईं इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं, ने 7 जून 2026 को अपनी मोटरसाइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी यह यात्रा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, नई दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से होते हुए 12 दिनों में लेह पहुंची। इसके बाद उन्होंने सियाचिन बॉर्डर से अपना संदेश रिकॉर्ड कर साझा किया।

19000 फीट की ऊंचाई से गूंजी आवाज:“देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो”

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत का प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 157वां स्थान चिंताजनक है और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाना आवश्यक है। उन्होंने देशभर के पत्रकारों की आवाज को एकजुट करने का आह्वान भी किया।

हरप्रीत सिंह ने आगे की यात्रा जारी रखते हुए लगभग 21,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जहां वे ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) का प्रतीक चिन्ह फहराएंगे।

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दीपाली मनोहर, सलाहकार सरदार हरमिंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव ने हरप्रीत सिंह के इस साहसिक कदम को सलाम करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि हरप्रीत के लौटने पर उन्हें प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed