Views: 36
0 0
घाघरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान एवं कृषक गोष्ठी आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

घाघरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान एवं कृषक गोष्ठी आयोजित

घाघरा प्रखंड स्थित आत्मा कार्यालय में संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर विशेष जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बीटीएम नीरज सिंह ने किसानों को खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग करने के लाभों…

घाघरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान एवं कृषक गोष्ठी आयोजित
Read Time:1 Minute, 52 Second
घाघरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान एवं कृषक गोष्ठी आयोजित

घाघरा प्रखंड स्थित आत्मा कार्यालय में संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर विशेष जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बीटीएम नीरज सिंह ने किसानों को खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग करने के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि असंतुलित एवं अत्यधिक रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कृषि वैज्ञानिक अटल जी ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच के अनुसार खाद का उपयोग करने से बेहतर उत्पादन के साथ-साथ लागत में भी कमी लाई जा सकती है।

इस अवसर पर आत्मा के जिला उप परियोजना निदेशक तृप्ति तिर्की, बीटीएम नीरज सिंह, एटीएम पूनम बेदिया, किसान मित्र जोसिंदर गोप, अशोक महतो, जयनाथ भगत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Loading

घाघरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान एवं कृषक गोष्ठी आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports