Views: 35
0 0
दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

सांसद को सौंपे गए मांगपत्र का दिखा असर, सोलर लाइट और हाईटेंशन तार के मामले में कार्रवाई के निर्देश लातेहार । शनिवार को लातेहार जिला सभागार में सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में बरवाडीह की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याएं प्रमुखता से उठीं। बरवाडीह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दीपक…

दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे
Read Time:2 Minute, 49 Second
दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे
सांसद को मांगपत्र सौंपते दीपक राज

सांसद को सौंपे गए मांगपत्र का दिखा असर, सोलर लाइट और हाईटेंशन तार के मामले में कार्रवाई के निर्देश

लातेहार । शनिवार को लातेहार जिला सभागार में सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में बरवाडीह की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याएं प्रमुखता से उठीं। बरवाडीह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दीपक राज द्वारा बैठक से पूर्व सांसद को सौंपे गए मांगपत्र का असर देखने को मिला। जिला सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने सदन के समक्ष बरवाडीह बाजार, बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 45 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा मस्जिद मोहल्ला में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार को हटाने की मांग को प्रमुखता से रखा।

जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े इन मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने संबंधित विभागों को दोनों मामलों को कार्यवाही विवरण (प्रोसिडिंग) में शामिल कर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि दिशा बैठक से पूर्व व्यावसायिक संघ अध्यक्ष दीपक राज ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर इन समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने का आग्रह किया था। बैठक में प्रमुख सुशीला देवी ने अंचल अधिकारी की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए, जिस पर सांसद ने अंचल अधिकारी को जनता के प्रति जवाबदेह एवं संवेदनशील रवैया अपनाने का निर्देश दिया।

वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर फीडर को अलग करने, डिजिटल मीटर से बढ़े बिजली बिल की जांच कराने तथा प्रखंड मुख्यालय में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। बैठक में उठे इन जनहित के मुद्दों से बरवाडीह के लोगों में जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

Loading

दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *