Views: 27
0 0
ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप: मोंगर पंचायत में छात्र-छात्राओं ने किया औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप: मोंगर पंचायत में छात्र-छात्राओं ने किया औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन

लातेहार: ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप-2026 के तहत बनवारी साहू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को लातेहार प्रखंड की मोंगर पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों एवं पारंपरिक ज्ञान का विस्तृत अध्ययन किया। अध्ययन दल में पल्लवी कुमारी, प्रियांशु लकड़ा, पूनम कुमारी और काजल कुमारी शामिल थे। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद…

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप: मोंगर पंचायत में छात्र-छात्राओं ने किया औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन
Read Time:2 Minute, 35 Second
ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप: मोंगर पंचायत में छात्र-छात्राओं ने किया औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन

लातेहार: ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप-2026 के तहत बनवारी साहू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को लातेहार प्रखंड की मोंगर पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों एवं पारंपरिक ज्ञान का विस्तृत अध्ययन किया।

अध्ययन दल में पल्लवी कुमारी, प्रियांशु लकड़ा, पूनम कुमारी और काजल कुमारी शामिल थे। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर औषधीय पौधों के उपयोग, स्थानीय उपचार पद्धतियों, जड़ी-बूटियों की पहचान, संरक्षण तथा उनसे जुड़े पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण किया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण औषधीय पौधों और उनके घरेलू उपयोगों की जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने इन जानकारियों को भविष्य के अध्ययन एवं संरक्षण के उद्देश्य से संकलित कर अभिलेखित किया।

इस अवसर पर मेंटर रंजीत कुमार भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने, पारंपरिक ज्ञान को व्यवस्थित रूप से संकलित करने तथा अध्ययन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के क्षेत्रीय अध्ययन से ग्रामीण नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही स्थानीय जैव विविधता, औषधीय पौधों के संरक्षण और ग्रामीण समाज के ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय ज्ञान, पारंपरिक तकनीकों और नवाचारों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण करना तथा उन्हें समाज और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports