Views: 26
0 0
आईआरबी,जैप और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस का थानों में हो उपयोग:प्रीतम भाटिया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

आईआरबी,जैप और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस का थानों में हो उपयोग:प्रीतम भाटिया

रांची: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड में पुलिस बल की कमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां होने तक आईआरबी (IRB), जैप (JAP) और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस बलों का उपयोग…

आईआरबी,जैप और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस का थानों में हो उपयोग:प्रीतम भाटिया
Read Time:2 Minute, 33 Second

आईआरबी,जैप और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस का थानों में हो उपयोग:प्रीतम भाटिया

रांची: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड में पुलिस बल की कमी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां होने तक आईआरबी (IRB), जैप (JAP) और होमगार्ड जैसी रिजर्व पुलिस बलों का उपयोग थानों और डायल-112 पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों में किया जाना चाहिए।

प्रीतम भाटिया ने यह सुझाव झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू के उस बयान के संदर्भ में दिया, जिसमें उन्होंने राज्य में पुलिस बल की कमी को लचर पुलिसिंग और कमजोर पेट्रोलिंग का प्रमुख कारण बताया था। राहुल मुर्मू ने सरकार से नई बहाली के साथ-साथ प्रभावशाली पुलिस व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की भी मांग की थी।

भाटिया ने कहा कि राज्य में रिजर्व पुलिस बल को केवल कैंपों तक सीमित रखने के बजाय कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए थानों और पेट्रोलिंग में लगाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

उन्होंने फेसबुक के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से भी इस गंभीर विषय पर पहल करने और सरकार के समक्ष ठोस सुझाव रखने की अपील की। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस बल की कमी का मुद्दा झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठ सकता है।

हाल के दिनों में जमशेदपुर में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की हत्या की घटना के बाद राज्य में पुलिस व्यवस्था और बल की उपलब्धता को लेकर बहस तेज हो गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports