ब्रेकिंग न्यूज़जमशेदपुरझारखंड समाचार

इशिका को नीट परीक्षा में मिली सफलता,दिनेश ने किया सम्मानित

इशिका को नीट परीक्षा में मिली सफलता,दिनेश ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज बिरसानगर स्थित भाजपा नेता श्री नारायण पोद्दार के आवास पर जाकर उनकी सुपुत्री कु. इशिका पोद्दार को NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता एवं ऑल इंडिया रैंक 15,600 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कु. इशिका पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्रीमद्भागवत गीता, डायरी एवं कलम भेंट किया।
उन्होंने नारायण पोद्दार एवं उनके समस्त परिजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इशिका की सफलता पूरे परिवार, जमशेदपुर एवं झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
दिनेश कुमार ने कहा कि इशिका पोद्दार की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं परिवार के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
और उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर ओंकार सिंह, गोलक गोप एवं आयुष पॉल भी उपस्थित रहे।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button