सुमित रंजन की रिपोर्ट,
सिल्ली थाना अंतर्गत पिस्का गांव के खेत में मौत मंडरा रहा है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है। जी हां, हम बात कर रहें यहां के बिजली विभाग की कार्यशैली और लापरवाही की। पिछले एक सप्ताह पूर्व आंधी एवं बारिश के कारण जमीन में गाड़े गये बिजली के खंभे ख़तरनाक स्थिति में जमीन की ओर झुक गया है। ऐसे में पालतू जानवर एवं खेत में जाने वाले किसान इसके चपेट में आकर जान गंवा सकते हैं। हैरानी इस बात को लेकर है कि लाइन चालू है। संभवतः उक्त तार में 11 हजार किलो वाट का करंट प्रवाहित हो रहा है। बावजूद इसके बिजली विभाग के संबंधित कर्मी बेपरवाह है। पिछली घटनाओं से सबक न लेने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शख्स निर्देशों के बावजूद सिल्ली के बिजली के विभागीय अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। वहीं शिकायत यह भी है कि पोल गाड़ने के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार सीमेंट कंक्रीट से जाम नहीं किया गया था फलस्वरूप हल्की आंधी बारिश में पोल गिर जाते गये। जान-माल के प्रति इस कदर लापरवाही विभागीय अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं।