गिरिडीह : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हॉउस गिरिडीह मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय लाल ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा.
बैठक के दौरान संगठन विस्तार अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों से एकजुट होकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र प्रसादश्रीवास्तव प्रदेश क़ानूनी सलाहकार सुभाष कटियार प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह धनबाद बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा बोकारो जिला प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद बेरमो जिला सचिवसह संरक्षक शैलेश चंद्र श्रीवास्तव धनबाद जिलासचिव दीपक पांडे बोकारो जिला कानूनी सलाहकार रतन कुमार सिन्हा नित्यानंद प्रसाद सुनील राज चन्दन प्रसाद संतोष कुमार पाठक मनोज कुमार तेजेन्दर सिंह एएमएसअमन नविन कुमार सिकदार बिक्रम मिश्रा रंजीत कुमार सिन्हा हीरा सिंह नविन कुमार चन्दन कुमार राकेश भड़ानी मनमोहन कुमार सेलेश चंद्र हेमंत कुमार दीपक कुमार पांडे प्रकाश कुमार सिन्हा राहुल कुमार संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कई पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पत्रकार हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया मौके पर मौजूद पत्रकारों ने संगठन को और सक्रिय बनाने तथा समय समय पर पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।