Read Time:1 Minute, 21 Second
कोडरमा। झुमरीतिलैया में बुधवार को बाइक चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास एक युवक को बाइक चोरी की कोशिश करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से एक बाइक के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन आलम तथा पिता का नाम खलील मियां बताया।
पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।