Views: 84
0 0
रैयतों की जमीन विवाद पर मंत्री की सख्ती, जल्द समाधान के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रैयतों की जमीन विवाद पर मंत्री की सख्ती, जल्द समाधान के निर्देश

गोमिया: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को ललपनिया स्थित टीटीपीएस गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक कर रैयती जमीन से जुड़े विवादों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में बेरमो एसडीओ, सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम और गोमिया के अंचल अधिकारी…

रैयतों की जमीन विवाद पर मंत्री की सख्ती, जल्द समाधान के निर्देश
Read Time:2 Minute, 15 Second
रैयतों की जमीन विवाद पर मंत्री की सख्ती, जल्द समाधान के निर्देश

गोमिया: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को ललपनिया स्थित टीटीपीएस गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक कर रैयती जमीन से जुड़े विवादों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बैठक में बेरमो एसडीओ, सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम और गोमिया के अंचल अधिकारी (सीओ) मौजूद रहे। इस दौरान सीसीएल कथारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोमिया अंचल में रैयतों द्वारा अपनी जमीन पर घर निर्माण में लगाए जा रहे प्रतिबंध की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए हस्तक्षेप की मांग की थी।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रैयतों को बेवजह परेशान करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मामले का शीघ्र समाधान निकालने और प्रभावित ग्रामीणों को राहत देने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस तरह की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही उन्होंने दोहराया कि सरकार रैयतों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में समस्या के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है।

Loading

रैयतों की जमीन विवाद पर मंत्री की सख्ती, जल्द समाधान के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *