Views: 62
0 0
लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

लातेहार। उपायुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों में चलने वाले बसों एवं अन्य वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। हाल के दिनों में स्कूली बच्चों के आवागमन से जुड़े सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। जांच के…

लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 20 Second
लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

लातेहार। उपायुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों में चलने वाले बसों एवं अन्य वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। हाल के दिनों में स्कूली बच्चों के आवागमन से जुड़े सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किडजी स्कूल, डीएवी स्कूल एवं चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल लातेहार के वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) भी शामिल रहे।

लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन मालिकों को परिवहन संबंधी नियमों एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान इंश्योरेंस, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट एवं ओवरलोडिंग समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही स्कूल बसों में अनिवार्य सुरक्षा मानकों जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, खिड़कियों में जाली, बस पर ‘स्कूल बस’ का स्पष्ट अंकन, निर्धारित गति सीमा, चालक का वैध लाइसेंस एवं सहायक कर्मी (अटेंडेंट) की उपलब्धता की भी जांच की गई।

लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

अभियान के दौरान जिन स्कूलों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, उन्हें सख्त हिदायत दी गई और भविष्य में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Loading

लातेहार में स्कूल वाहनों की सघन जांच, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports