Views: 1
0 0
पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

पाकुड़ संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पाकुड़ में अपने जिला स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज
Read Time:3 Minute, 17 Second

पाकुड़ संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पाकुड़ में अपने जिला स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली, एमएलसी एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी मिर्जा रियाजुल हसन आफिंदी, प्रदेश महासचिव महताब आलम, डॉ. नसीम अंसारी (संथाल परगना प्रभारी), इंतेखाब अंसारी, समीर अली, नदीम खान, पूर्व विधायक मौलाना अकील अख्तर और युवा नेता अफीफ अमसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

उद्घाटन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि एआईएमआईएम सभी जाति, धर्म और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर राजनीति करती है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने सभी समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात दोहराई।

पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक मौलाना अकील अख्तर के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ की जनता उनके विकास कार्यों से भली-भांति परिचित है और भविष्य में भी जनसेवा की राजनीति को समर्थन मिलेगा।

वहीं, एमएलसी एवं सह प्रभारी मिर्जा रियाजुल हसन आफिंदी ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दबे-कुचले, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और न्याय की लड़ाई भी यहीं से लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Loading

पाकुड़ में एआईएमआईएम का जिला कार्यालय उद्घाटन, चुनावी तैयारी तेज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports