Views: 48
0 0
आईसीएसई बोर्ड में 97.2% अंक लाकर रोहन कुमार भगत बने स्कूल टॉपर, किराना दुकानदार के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

आईसीएसई बोर्ड में 97.2% अंक लाकर रोहन कुमार भगत बने स्कूल टॉपर, किराना दुकानदार के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पथरगामा :- पथरगामा प्रखंड के तुलसीकित्ता निवासी त्रियोगीनाथ भगत के पुत्र रोहन कुमार भगत ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोहन ने Holy Family School Farakka (आईसीएसई बोर्ड) में 97.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। रोहन की इस…

आईसीएसई बोर्ड में 97.2% अंक लाकर रोहन कुमार भगत बने स्कूल टॉपर, किराना दुकानदार के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
Read Time:1 Minute, 50 Second
आईसीएसई बोर्ड में 97.2% अंक लाकर रोहन कुमार भगत बने स्कूल टॉपर, किराना दुकानदार के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पथरगामा :- पथरगामा प्रखंड के तुलसीकित्ता निवासी त्रियोगीनाथ भगत के पुत्र रोहन कुमार भगत ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोहन ने Holy Family School Farakka (आईसीएसई बोर्ड) में 97.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

रोहन की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता त्रियोगीनाथ भगत एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। परिवार की मेहनत और त्याग का ही परिणाम है कि रोहन ने यह मुकाम हासिल किया। रोहन कुमार भगत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा गुरुजनों को भी दिया। वहीं, रोहन ने कहा कि उनका सपना आगे चलकर IIT JEE में सफलता हासिल करना है और एक सफल इंजीनियर बनना है।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी रोहन की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रोहन की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी रोहन को बधाई देते हुए कहा कि उसने पूरे गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Loading

आईसीएसई बोर्ड में 97.2% अंक लाकर रोहन कुमार भगत बने स्कूल टॉपर, किराना दुकानदार के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports