Views: 36
0 0
बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली।

बरहरवा संवाददाता।:शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर आगामी 04 मई को बरहरवा प्रखंड परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में संगठन के सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को…

बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली।
Read Time:2 Minute, 51 Second
बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली।

बरहरवा संवाददाता।:
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर आगामी 04 मई को बरहरवा प्रखंड परिसर में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में संगठन के सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया।


बाइक रैली श्रीकुंड, पलाशबोना, अगलोई, हस्तीपाड़ा, जमालपुर, हरिहरा, महाराजपुर, रूपसपुर, कांकजोल समेत दर्जनों गांवों से होकर गुजरी, जहां समाज के लोगों को आगामी 4 मई से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा जताया।


विदित हो कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी हुई है। पूर्व में इस समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे, जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन पिछले लगभग 14 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना बंद कर दिया गया है, जिसके कारण समुदाय के युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब 4 मई से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।


संगठन ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समुदाय को उसका हक मिल सके।
मौके पर आजमाइल शेख, इंतखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Loading

बरहरवा में शेरशाहबादी समाज का जागरूकता अभियान तेज, 4 मई के धरना को लेकर निकाली गई बाइक रैली।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed