बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में जनशताब्दी वर्ष के शृंखला में नौ कुंडलीय शताब्दी महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन सह ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला अध्यक्ष सह पुरोहित लवकुमार तिवारी ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण कराया । महायज्ञ 23से 25 मई तक आयोजित किया जायेगा। 23 मई को कलश शोभा यात्रा से प्रारंभ होगा।
उसके उपरांत शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वानों द्वारा उद्बोधन व संगीत प्रवचन किया जायेगा । वहीं 24और 25 मई को हवन, यज्ञ व विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे दीक्षा, विद्यारंभ व मुंडन आदि नि:शुल्क किया जायेगा। यज्ञ का मूल उद्देश्य मानव में देवता का उदय व धरती पर घर-घर स्वर्ग का वातावरण बन सके। साथ ही प्रत्येक मानव में जीवन का मूल्य समझ कर उससे सिख प्राप्त कर सके।
भूमि पूजन में यज्ञ समिति अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष इंद्रदेव यादव , सचिव भुनेश्वर यादव, उपसचिव लक्ष्मण यादव, कोषाध्यक्ष बासुदेव यादव, उपकोषाध्यक्ष बीपीन यादव, संयोजक प्रमोद यादव, संरक्षक मंडल के प्रीतमलाल यादव, रंजीत यादव,इन्द्रजीत यादव, सुखारी यादव, सर्वजीत यादव, विनोद यादव विश्वनाथ यादव तुलसी यादव रविन्द्र कुमार ठाकुर ,मनु सिंह, बिष्णु शंकर सिंह,देवेंद्र प्रसाद, प्रभाष प्रसाद गुप्ता ,अर्जुन राणा, लव कुमार तिवारी, सविता देवी, धर्मराज प्रसाद ,सरस्वती देवी, संतोष सिन्हा ,कृष्णकांत गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, विनोद कुमार, आनन्दी गुप्ता,हरिहर यादव, आशीष राणा, लोचन यादव, सुनील राणा,रविंद्र ठाकुर, जयनंदन यादव,ईश्वर लाल ,बोधन राणा, बैजन्ती गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।