Views: 57
0 0
राँची: बिजली सब स्टेशन में कारतूस से बंधा लिफाफा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राँची: बिजली सब स्टेशन में कारतूस से बंधा लिफाफा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

राँची संवाददाता।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों ने एक 315 बोर कारतूस से बंधा हुआ संदिग्ध लिफाफा देखा। कारतूस को धागे के माध्यम से लिफाफे से बांधा गया था। लिफाफे के ऊपर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नाम काले अक्षरों में लिखा था, जबकि…

राँची: बिजली सब स्टेशन में कारतूस से बंधा लिफाफा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Read Time:2 Minute, 15 Second
राँची: बिजली सब स्टेशन में कारतूस से बंधा लिफाफा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

राँची संवाददाता।
राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों ने एक 315 बोर कारतूस से बंधा हुआ संदिग्ध लिफाफा देखा। कारतूस को धागे के माध्यम से लिफाफे से बांधा गया था। लिफाफे के ऊपर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नाम काले अक्षरों में लिखा था, जबकि “लाल सलाम” और “जरूरी सूचना” लाल अक्षरों में दर्ज था।

जैसे ही बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंचे, संभावित खतरे को देखकर हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और जांच के बाद लिफाफा को जब्त कर थाने ले गए।

पुलिस ने जब बंद लिफाफे को खोला, तो उसके अंदर सिर्फ एक व्यक्ति का नाम लिखा हुआ मिला। वह व्यक्ति बिजली सब स्टेशन के पास ही रहता है। उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन उसने इस पूरे मामले में अपनी किसी भी भूमिका से साफ इंकार कर दिया है।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कारतूस और लिफाफा मिलने की घटना किसी व्यक्ति विशेष द्वारा आपसी दुश्मनी या व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। लिफाफे के अंदर कोई धमकी भरा संदेश या उग्रवादी गतिविधियों से जुड़ी बात नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस सतर्क है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि पुलिस फिलहाल संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports