Views: 46
0 0
युवा आजसू के जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

युवा आजसू के जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार पर जोर

बरहरवा संवाददाता।आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने युवा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोटालपोखर निवासी प्रणव कुमार साह को युवा आजसू का पाकुड़ जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना पर केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस के हस्ताक्षर हैं। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम…

युवा आजसू के जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार पर जोर
Read Time:1 Minute, 51 Second
युवा आजसू के जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार पर जोर

बरहरवा संवाददाता।
आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने युवा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोटालपोखर निवासी प्रणव कुमार साह को युवा आजसू का पाकुड़ जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना पर केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस के हस्ताक्षर हैं।

जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्‍य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रणव कुमार साह एक सक्रिय, कर्मठ और जुझारू युवा नेता हैं, जिनके आने से जिले में युवा आजसू को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि प्रणव कुमार साह अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने, जन समस्याओं को उठाने और पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवा आजसू के जिला प्रभारी बने प्रणव कुमार साह, संगठन विस्तार पर जोर

वहीं, नव-नियुक्त जिला प्रभारी प्रणव कुमार साह ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय नेतृत्व और जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन विस्तार, युवा जोड़ो अभियान और जनहित के मुद्दों पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports