Views: 23
0 0
गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग

कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप बोर्ड संख्या-262 स्थित रेलवे अंडरपास में वर्षों से हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एआईएमआईएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनुभाग अभियंता (कार्य), रामपुरहाट (हावड़ा मंडल)…

गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग
Read Time:2 Minute, 8 Second

कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप बोर्ड संख्या-262 स्थित रेलवे अंडरपास में वर्षों से हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एआईएमआईएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनुभाग अभियंता (कार्य), रामपुरहाट (हावड़ा मंडल) के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और स्थायी समाधान की मांग की।

गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग दरियापुर, बिनोदपुर, बिंदुपाड़ा सहित कई गांवों को फरक्का मुख्य सड़क से जोड़ता है, जिससे इस रास्ते का महत्व और भी बढ़ जाता है।

जलजमाव के कारण लोगों को मजबूरन वैकल्पिक मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अंडरपास में पंपसेट और ड्रेनेज की व्यवस्था होने के बावजूद नियमित रखरखाव के अभाव में समस्या लगातार बनी हुई है।

ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से इस समस्या के स्थायी तकनीकी समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन की एक प्रति मालदा मंडल के डीआरएम को भी भेजी गई है।

Loading

गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports