Views: 31
0 0
NEET UG 2026 में पाकुड़ के यश आनंद का शानदार प्रदर्शन, 565 अंक के साथ AIR 26,294 हासिल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

NEET UG 2026 में पाकुड़ के यश आनंद का शानदार प्रदर्शन, 565 अंक के साथ AIR 26,294 हासिल

पाकुड़ संवाददाता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 (Re-NEET) के परिणाम में पाकुड़ के यश आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 565 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 26,294 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह एमबीबीएस सीट के लिए मजबूत दावेदार बन गए हैं। यश को उम्मीद है कि काउंसलिंग…

NEET UG 2026 में पाकुड़ के यश आनंद का शानदार प्रदर्शन, 565 अंक के साथ AIR 26,294 हासिल
Read Time:3 Minute, 0 Second

पाकुड़ संवाददाता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 (Re-NEET) के परिणाम में पाकुड़ के यश आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 565 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 26,294 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह एमबीबीएस सीट के लिए मजबूत दावेदार बन गए हैं। यश को उम्मीद है कि काउंसलिंग के दौरान उन्हें झारखंड के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा।

लक्ष्य से नहीं डिगे, एक वर्ष और की तैयारी


यश की सफलता उनके दृढ़ संकल्प और मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष भी उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन उस समय उन्हें बीडीएस में प्रवेश मिल रहा था। उनका लक्ष्य शुरू से ही एमबीबीएस करना था, इसलिए उन्होंने बीडीएस में नामांकन नहीं लिया और दिल्ली के आकाश इंस्टीट्यूट में रहकर एक वर्ष तक दोबारा तैयारी की। इस वर्ष उनकी मेहनत रंग लाई।

NEET UG 2026 में पाकुड़ के यश आनंद का शानदार प्रदर्शन, 565 अंक के साथ AIR 26,294 हासिल

पढ़ाई में शुरू से रहे मेधावी


यश की प्रारंभिक शिक्षा पाकुड़ में ही हुई। उन्होंने सेंट जोसेफ स्कूल, पाकुड़ से 10वीं की परीक्षा 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने बोकारो के चिन्मय विद्यालय से वर्ष 2024 में 12वीं की परीक्षा 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास की।

सफलता का श्रेय परिवार को दिया


यश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उनके पिता गंगाधर मिश्रा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं, जबकि माता अरुणा मिश्रा गृहिणी हैं। यश ने बताया कि तैयारी के दौरान जब कभी मॉक टेस्ट में अपेक्षा से कम अंक आते थे, तब भी माता-पिता ने कभी दबाव नहीं बनाया। उन्होंने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

परिवार में खुशी का माहौल


यश की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चाचा आनंद मिश्रा, चाची मोना पांडे और बड़े भाई ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवार अब मेडिकल काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन का इंतजार कर रहा है।

Loading

NEET UG 2026 में पाकुड़ के यश आनंद का शानदार प्रदर्शन, 565 अंक के साथ AIR 26,294 हासिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports