तेनुघाट में पत्रकार सुरक्षा पर चिंतन, संगठन ने 6 सूत्री मांगें रखीं1 मई को जमशेदपुर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय

तेनुघाट में पत्रकार सुरक्षा पर चिंतन, संगठन ने 6 सूत्री मांगें रखीं1 मई को जमशेदपुर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय
Views: 95
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second
तेनुघाट में पत्रकार सुरक्षा पर चिंतन, संगठन ने 6 सूत्री मांगें रखीं1 मई को जमशेदपुर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय

बोकारोऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तेनुघाट में आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संगठन के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

संगठन ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर 6 सूत्री मांगों को झारखंड सरकार द्वारा अविलंब लागू करने की मांग की।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार और राजेंद्र महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लगातार हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं, ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।”

वहीं कानूनी सलाहकार सुवास कटियार ने कहा कि “पत्रकार सुरक्षा के लिए सख्त कानून और प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”

जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि “संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी साथियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा, तभी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सकेगा।”

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
उपस्थित सदस्य—राहुल कुमार, सुभाष कटियार उर्फ राजा, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, नरेश श्रीवास्तव, जितेंद्र चौहान, प्यारेलाल, अनिल शर्मा, जीवन सागर, बॉबी राज, राज कुमार स्वर्णकार, रामेंद्र कुमार सिन्हा शामिल रहे।

Loading

तेनुघाट में पत्रकार सुरक्षा पर चिंतन, संगठन ने 6 सूत्री मांगें रखीं1 मई को जमशेदपुर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment