Views: 6
0 0
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने NEET UG-2026 में लहराया परचम, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता का बढ़ाया मान,पलामू हुआ गौरवान्वित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने NEET UG-2026 में लहराया परचम, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता का बढ़ाया मान,पलामू हुआ गौरवान्वित

पलामू:- पलामू के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल), मेदिनीनगर के विद्यार्थियों ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत तीन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर परिश्रम के…

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने NEET UG-2026 में लहराया परचम, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता का बढ़ाया मान,पलामू हुआ गौरवान्वित
Read Time:4 Minute, 18 Second
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने NEET UG-2026 में लहराया परचम, सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता का बढ़ाया मान,पलामू हुआ गौरवान्वित

पलामू:- पलामू के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल), मेदिनीनगर के विद्यार्थियों ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत तीन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर परिश्रम के बल पर सरकारी विद्यालयों के छात्र भी देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर सकते हैं।विद्यालय के छात्र ऋषि राज आनंद (पिता–यमुना प्रजापति) ने 594 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11,995 हासिल की। वहीं शुभम कुमार गुप्ता (पिता–रमेश कुमार गुप्ता) ने 506 अंक के साथ AIR 82,065 प्राप्त किया तथा अविक पांडेय (पिता–राघवेंद्र पांडेय) ने 505 अंक अर्जित कर AIR 83,481 हासिल की।

तीनों विद्यार्थियों की सफलता मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।इन विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे पलामू जिले के लिए प्रेरणादायी है। यह सफलता उन हजारों छात्र-छात्राओं में भी नया आत्मविश्वास पैदा करेगी, जो सरकारी विद्यालयों में अध्ययन कर अपने भविष्य के बड़े सपने संजोए हुए हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तीनों सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे पलामू के लिए गौरव का विषय है। सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदारी से की जाए और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिले, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का आत्मविश्वास देगी।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जैसे संस्थानों में विकसित हो रहा शैक्षणिक माहौल अब परिणामों के रूप में सामने आ रहा है। आने वाले वर्षों में पलामू के और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे, ऐसा विश्वास है।

डीसी श्री शेखावत ने तीनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports