Views: 17
0 0
पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय,हिरणपुर में विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय,हिरणपुर में विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित

पाकुड़/हिरणपुर:पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में शुक्रवार को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विजय कुमार सिंह का पदस्थापन 15 फरवरी 2016 से 1 जुलाई 2026 तक विद्यालय में रहा।…

Read Time:2 Minute, 2 Second

पाकुड़/हिरणपुर:
पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में शुक्रवार को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

विजय कुमार सिंह का पदस्थापन 15 फरवरी 2016 से 1 जुलाई 2026 तक विद्यालय में रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू, बड़पोखर से स्थानांतरित होकर पूनम रानी ने पुनः पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में सहायक आचार्य के रूप में योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस बीच विद्यालय के प्रभारी का दायित्व एलिजाबेथ केरकेट्टा ने संभाल लिया है। विद्यालय परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।

कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports