बोकारो। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तेनुघाट में आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने की। बैठक में आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले संगठन के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई। संगठन ने पत्रकार सुरक्षा को…