पाकुड़
Trending

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल, कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

त्रिपक्षीय वार्ता में मांगों पर बनी सहमति, 48 घंटे में दो महीने का बकाया वेतन भुगतान का आदेश:दो महीने के भीतर सम्मान फाउंडेशन को हटाने का निर्णय

Views: 6
0 0
Read Time:5 Minute, 51 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी, ब्यूरो चीफ

पाकुड़। 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर कई दिनों से जारी कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। आपातकालीन सेवा के पहिये रविवार से फिर घूमने लगे हैं। त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही पाकुड़ जिले के सभी 108 एंबुलेंस चालक काम पर लौट आए और जिले में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा फिर से बहाल हो गई।

समझौते में बकाया वेतन भुगतान के साथ मौजूदा संचालन कंपनी को हटाने, कर्मचारियों के सेवा हितों की सुरक्षा और वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार मंडल ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर के 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर थे। 22 नवंबर 2026 को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस संचालन कंपनी सम्मान फाउंडेशन और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के निर्देश पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद एनएचएम की ओर से मांगों के क्रियान्वयन को लेकर आदेश भी जारी किए गए।

दो महीने में सम्मान फाउंडेशन की होगी विदाई, बदलेगी संचालन व्यवस्था

समझौते का सबसे अहम फैसला एंबुलेंस संचालन कंपनी में बदलाव को लेकर हुआ है। वर्तमान संचालन कंपनी सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाने का निर्णय लिया गया है। नई कंपनी के चयन के बाद 22 अक्टूबर 2026 को हुए समझौते को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

कर्मचारियों के साथ कंपनी की मनमानी रोकने के लिए यह भी तय किया गया है कि किसी कर्मचारी को मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। इस संबंध में शिकायत मिलने पर राज्य एनएचएम की टीम, सिविल सर्जन और कर्मचारी संघ की सहभागिता से जांच की जाएगी।

48 घंटे में दो महीने का बकाया वेतन, 30 दिनों में होगी जांच

लंबे समय से वेतन भुगतान की समस्या झेल रहे एंबुलेंस कर्मचारियों को समझौते से बड़ी राहत मिली है। निर्णय के अनुसार दो महीने के बकाया वेतन का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाएगा। वहीं, फरवरी 2025 से अब तक वेतन और ईपीएफ-ईएसआईसी मद में हुई कटौती की जांच कर 30 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।

वेतन भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एस्क्रो अकाउंट की व्यवस्था लागू करने पर भी सहमति बनी है।

एंबुलेंस खराब रहने पर भी नहीं कटेगा वेतन

समझौते में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया गया है कि एंबुलेंस खराब रहने या केस नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा समय पर वेतन भुगतान, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआईसी, अवकाश, जीवन बीमा और बोनस जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर सहमति बनी है।

पाकुड़ में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल, कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

सभी एंबुलेंस में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। वहीं, नई नियुक्ति के लिए एनएचएम की अनुमति अनिवार्य होगी।

नई कंपनी में पुराने कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

संचालन कंपनी बदलने के दौरान पहले से कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर संकट न आए, इसके लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नई कंपनी के जिम्मेदारी संभालने पर वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को नियुक्ति में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

त्रिपक्षीय वार्ता में हुए समझौते के बाद संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। रविवार को चालकों के काम पर लौटने के साथ ही पाकुड़ जिले में 108 एंबुलेंस सेवा फिर से शुरू हो गई। इससे आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस पर निर्भर मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हरदीप पुरी-बीएल वर्मा को राज्यसभा टिकट नहीं, मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर सेवक बनकर आया मोदी’, अब कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और रियायती दरों पर लोन सावधान…. अगर आप भी वजन कम करने वाली दवाएं लेते हैं। विवादित जमीन का सत्यापन करने पहुंची ED की कार्रवाई, CO और CI का मोबाइल जब्‍त