झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

एक भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे,झामुमो ने बूथ स्तर पर बढ़ायी निगरानी

Pakud News

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second

पाकुड़ संवाददाता।अमड़ापाड़ा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर झामुमो ने बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहाड़पुर स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड समिति की बैठक में मतदाता सूची को लेकर व्यापक समीक्षा की गयी। प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बीएलए-2 को बूथवार सक्रिय रहने का निर्देश

बैठक में बीएलए-2, पंचायत पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथवार निर्वाचन गतिविधियों की जानकारी ली गयी। फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की संख्या, पावती और उनकी स्थिति की समीक्षा की गयी। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन करने तथा किसी तरह की त्रुटि सामने आने पर तत्काल जानकारी देने को कहा गया।

18-19 वर्ष के युवाओं के नाम जोड़ने पर विशेष फोकस

प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां और केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा ने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नये मतदाताओं के पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं को गांव-पंचायत स्तर पर भ्रमण कर योग्य युवाओं को चिह्नित करने और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।

एक भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे,झामुमो ने बूथ स्तर पर बढ़ायी निगरानी

उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान के योग्य हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रियता और लोगों से सीधा संपर्क जरूरी है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर संगठन को तत्काल दें सूचना

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची जरूरी है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटता है, नाम या उम्र में त्रुटि है अथवा पुनरीक्षण के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आती है, तो कार्यकर्ता इसकी जानकारी संगठन को दें। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं की भी समीक्षा की गयी।

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला सचिव दिलीप मरांडी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, इमरान अंसारी, रंजीत पंडित, संतोष भगत, नजरुल अंसारी, संजीत भगत, मंटू भगत, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, फिलीप मुर्मू, दिलीप रजवार, ढेना मरांडी समेत सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2 और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

एक भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे,झामुमो ने बूथ स्तर पर बढ़ायी निगरानी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button