नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें फिर तेज हो गयी हैं। दोनों नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है।