स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर बना झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

2

जमशेदपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर को झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नगर विकास सचिव सुनील कुमार को पुरस्कार प्रदान किया। इस उपलब्धि में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिहार में पटना, बंगाल में तारकेश्वर और ओडिशा में भुवनेश्वर को भी राज्य का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया।