झारखंडस्थानीय समाचार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी, संगठन मजबूती पर जोर

Views: 189
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी, संगठन मजबूती पर जोर

बरहरवा। संगठन श्रृजन कार्यक्रम के तहत संगठन मजबूती एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर रविवार को मंडरो के फॉसिल्स पार्क के नजदीक कला संस्कृति भवन में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक एवं राय शुमारी का आयोजन किया गया.

बैठक में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह एआईसीसी पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पर्यवेक्षक मणिशंकर,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शमशेर आलम तथा प्रदेश महासचिव तनवीर आलम सहित प्रखंड कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता,प्रखंड अध्यक्ष, सहित अन्य गणमान्य कांग्रेसी शामिल हुआ।

एआईसीसी पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु ने जिलाध्यक्ष चयन की औपचारिक घोषणा करते हुए प्रक्रिया की जानकारी दी।जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे ऐसे व्यक्ति का नाम सुझाएं जो कांग्रेस की विचारधारा से गहराई से जुड़ा हो, साफ सुथरा छवि रखता हो और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो।

आगे उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जिलाध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता और संगठन की सलाह मशविरा से ही होगा।वही संगठन सृजन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित किया गया।

मौके पर बरकतुल्लाह खान अनिल ओझा साहिबगंज जिला कांग्रेस सचिव योगेंद्र तांती,बासकी यादव, कलीमुद्दीन, विमल देव भगत,पंकज गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button