Views: 115
0 0
Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

लातेहार। बुधवार को लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मनिका थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति देखी गई। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना अभिलेखों, रोजनामचा,…

Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश
Read Time:2 Minute, 26 Second
Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

लातेहार। बुधवार को लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मनिका थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति देखी गई। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना अभिलेखों, रोजनामचा, FIR रजिस्टर, मालखाना सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की।

Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से अलग-अलग जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाना में आने वाले हर शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी कुमार गौरव ने गश्ती व्यवस्था को और बेहतर बनाने, क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और महिला संबंधित मामलों में विशेष रूप से त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न कक्षों का दौरा किया और रख-रखाव की स्थिति पर भी संतोष जताया, वहीं जहां सुधार की आवश्यकता थी, वहां आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को यह भी निर्देश दिया कि पुलिस-जनता संवाद को मजबूत किया जाए ताकि लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और अधिक सुदृढ़ हो।

Loading

Latehar News:मनिका थाना का एसपी ने औचक निरीक्षण किया, पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने दिए सख्त निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports